छत्तीसगढ़

सामाजिक कार्यकर्ता को पीटने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Nil dhankar
29 Sept 2023 3:56 PM IST
सामाजिक कार्यकर्ता को पीटने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
x
छग

कोरबा। जिले में 3 युवकों ने शराब के नशे में समाजिक कार्यकर्ता से मारपीट की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. अब पुलिस ने मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, 17 सितंबर की रात सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार के साथ शराब के नशे में धुत्त युवकों ने जमकर मारपीट की थी. जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापारी संघ ने कोतवाली थाना का घेराव किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 28 वर्षीय सुभाष विश्वकर्मा, 25 वर्षीय पंकज सोनी, 27 वर्षीय अमर मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को सबक सिखाने पुलिस थाना परिसर से बस स्टैंड तक निकली पैदल रैली निकाली.


Next Story