यही युवक-युवती कार में सवार थे तेलीबांधा हिट एंड रन मामले में, अब तक गिरफ्तारी नहीं

रायपुर। हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रिया साहू (30) करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर फट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो रिया बंजारे और ललिता साहू भी घायल हैं। कार सवार युवक-युवती का नाम अमित सिंग और सुरुचि पांडेय बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अमित सिंग की गिरफ्तारी हो चुकी है, सुरुचि पांडेय फ़िलहाल फरार है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद से कार चालक फरार है। थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया।
प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।





