छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढ़ के ट्रैफिक जवान का ये वीडियो, लोग बता रहे माइकल जैक्सन

Nil dhankar
11 Feb 2022 5:35 PM IST
सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढ़ के ट्रैफिक जवान का ये वीडियो, लोग बता रहे माइकल जैक्सन
x
वायरल हुआ वीडियो

जशपुर। जिला मुख्यालय में लगभग 3 माह पूर्व यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शुरू की गई है. लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन कराने ट्रैफिक पुलिस चौक-चौराहों पर लगातार ड्यूटी कर रही है, लेकिन पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर आया एक नया ट्रैफिक जवान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जवान माइकल जैक्सन स्टाइल में पूरे दिन ट्रैफिक सिग्नल देता है.

जशपुर जिला मुख्यालय के महाराजा चौक में ड्यूटी कर रहे इस जवान का नाम है पदमन बरेठ. पदमन बरेठ जिला पुलिस बल का जवान है और 3 माह पूर्व ही इन्हें ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है. लेकिन पिछले दो दिनों से उनकी ड्यूटी ट्रैफिक सिग्नल पर लगाई गई है. जब से यह ड्यूटी पर तैनात हुए हैं यह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ट्रैफिक सिग्नल पर ड्यूटी के दौरान यह अलग ही अंदाज में ट्रैफिक नियमों का पालन करवा रहे हैं. कभी तेज-तेज चलकर तो कभी कदमों से थिरककर यह महाराजा चौक में ट्रैफिक सिग्नल के संकेतों का पालन करवा रहे हैं.


Next Story