छत्तीसगढ़

रायपुर में इस बार तीन women's bilateral series मैच होंगे

Nil dhankar
9 May 2026 12:36 PM IST
रायपुर में इस बार तीन womens bilateral series मैच होंगे
x

रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) द्वारा गुरुवार, 7 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे (IND-W vs ZIM-W) के बीच होने वाले वनडे और टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया गया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे के बीच पहले कभी भी द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन नहीं है. यह पहला मौका होगा, जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें आपस में वनडे और टी20 सीरीज में भिड़ती हुई नजर आएंगी.

जिम्बाब्वे की महिला टीम इसी साल अक्टूबर महीने में भारत के दौरे पर आएगी. जिम्बाब्वे के इस दौरे का आगाज तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगा, जिसका पहला मैच 16 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाने वाले मैच से होगा. दूसरा और तीसरा टी20 मैच भी रायपुर में ही खेले जाएंगे, जो क्रमश: 18 और 20 अक्टूबर को होंगे.

इसके बाद, भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा. सीरीज के तीनों मैचों की मेजबानी बड़ौदा को सौंपी गई है. पहला वनडे 23 अक्टूबर, दूसरा 25 अक्टूबर और तीसरा वनडे 28 अक्टूबर को खेला जाएगा.


Next Story