छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की इस जगह ने मशहूर पर्यटन स्थलो को किया फेल, पहुंच रहे सैकड़ों सैलानी

Nil dhankar
31 Dec 2022 2:32 PM IST
छत्तीसगढ़ की इस जगह ने मशहूर पर्यटन स्थलो को किया फेल, पहुंच रहे सैकड़ों सैलानी
x

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पर्वत श्रृंखला में केशकाल शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित टाटामारी पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। नए वर्ष में अनेक पर्यटक टाटामारी केंद्र केशकाल में आ रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 मोड़ो की सर्पीली घाटी के ऊपर बसा वन मण्डल केशकाल का टाटामारी केंद्र नए वर्ष पर इको टूरिज्म नए पहल के साथ पर्यटकों को लुभाने प्रयासरत है। पर्यटकों हेतु विशेष तैयारी की गई है। स्थानीय व्यंजनो के साथ-साथ रात्रि में नाईट कैम्पिंग, बोर्न फायर, के साथ ही स्टार गेजिंग और ट्राइबल डांस पर्यटको को लाभान्वित कर रहा है। वर्ष के अंतिम दिवस में हज़ारों की संख्या में टाटामारी केंद्र केशकाल पहुँच पिकनिक मनाते नज़र आये। वही टाटामारी में शिव शक्ति महिला समूह सहायता द्वारा पर्यटकों हेतु अनेकानेक प्रकार के व्यंजन तैयार किए है, जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Next Story