छत्तीसगढ़

कलेक्टर का ये फोटो वायरल, लोगों के बीच खुसुर-पुसुर जारी

Nil dhankar
9 April 2023 11:41 AM IST
कलेक्टर का ये फोटो वायरल, लोगों के बीच खुसुर-पुसुर जारी
x
छग

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर जिले के लिए आन-बान-शान होता है, इस पद को प्रतिष्ठित माना जाता है। लेकिन जब एक कलेक्टर जनप्रतिनिधियों की चापलूसी करते हुए उनके पैरो में जा गिरे तब जिले के लोग उनसे क्या उम्मीद रख सकते है।

ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ के चिरमिरी में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिला, बता दें जिला प्रशासन इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन के बीच मैच हुआ था, जिसके बाद पुरस्कार दिया जा रहा था, तभी कलेक्टर विधायक के पैर में बैठते हुए नजर आए, आप इस तस्वीर के जरिए देख सकते है कि कैसे फोटो सेशन कराते वक्त अधीनस्थ कर्मचारी विधायक विनय जायसवाल और उनकी महापौर पत्नी कंचन जायसवाल के साथ कलेक्टर पीएस ध्रुव उनके पैरों के पास दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो कलेक्टरों को जनता की सेवा करने के लिए रखा जाता है, लेकिन यहां तो कलेक्टर पीएस ध्रुव विधायक की सेवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Next Story