छत्तीसगढ़

DRG-CRPF जवान चॉपर से ऐसे उतरे कर्रेगुट्टा पहाड़ में, देखें वीडियो

Nil dhankar
30 April 2025 1:29 PM IST
DRG-CRPF जवान चॉपर से ऐसे उतरे कर्रेगुट्टा पहाड़ में, देखें वीडियो
x

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चल रहे सबसे बड़े आपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिस पहाड़ी कर्रेगुट्टा को हजारों जवानों ने घेर रखा है, उसके बगल में ही मौजूद धोबे की पहाड़ियों पर जवानों ने कब्जा कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आपरेशन शुरू हुए आज 9वां दिन है। 9 वें दिन कर्रेगुट्टा पहाड़ी के करीब ही स्थित धोबे की दो पहाड़ी जो अब तक नक्सलियों के कब्जे में थी, उस पर जवानों ने कब्जा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले नीलम सराय की पहाड़ी पर भी जवानों ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद धोबे की दो पहाड़ियों पर कब्जे को आपरेशन की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से धोबे की पहाड़ियों पर उतरा गया। अब केवल कर्रेगुट्टा पहाड़ ही जवानों के निशाने पर है। माना जा रहा है कि, बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है।


Next Story
null