छत्तीसगढ़
अपने ही अपनों के खून के प्यासे, पिता ने बेटा बेटी को बनाया निशाना, आत्महत्या करने की कोशिश
jantaserishta.com
6 Sept 2024 1:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं अपनी 20 वर्षीय बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन समय रहते गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. यह खौफनाक घटना कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव की है.
मिली जानकारी के अनुसार, रेंहुटा गांव निवासी रामफल साहू, जो खेती-किसानी करता है. उसने तीन शादी की है, वह आदतन शराबी है. जिसकी वजह से उसकी बीबियां उसे छोड़कर चली गई हैं. बुधवार की रात करीब 3 बजे नशे में धुत रामफल साहू ने घर में अपनी बेटी मनीषा साहू (20 साल) के गर्दन के पास टंगिया से हमला कर दिया. वहीं घर में सो रहे 10 वर्षीय बेटे को घर से उठाया और गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पिता ने खुद आत्महत्या करने की नियत से जहर सेवन कर लिया.
वहीं सुबह जब घर आए पड़ोसी ने बेटी को लहूलुहान हालत में देखा तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. गनीमत रही की गंभीर रूप से घायल बेटी घटना के 5 से 6 घंटे के बाद तक भी सर्वाइव करती रही. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास खोजबीन की तो आरोपी पिता भी गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था और बच्चा खेत में मृत मिला. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. युवती की हालत खतरे से बाहर है. आरोपी पिता की भी हालत पहले से बेहतर है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी रामफल साहू पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है.
कुंडा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह आरोपी के पड़ोसियों के जरिए मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता और बेटी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया. मामले की जांच चल रही है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ पुलिसहत्याChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





