छत्तीसगढ़

Raipur में चोरो ने उखाड़ दिया ATM मशीन, मामलें में जांच जारी

Shantanu Roy
23 Jun 2024 12:09 AM IST
Raipur में चोरो ने उखाड़ दिया ATM मशीन, मामलें में जांच जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बदमाश ATM मशीन उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार की रात तिल्दा के पास ग्राम सरोरा में हुई। ATM में 4.63 लाख रुपए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तिल्दा-नेवरा पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक गिरोह ने तिल्दा के 2 ATM में लूट की कोशिश की थी। CSP केशरी नंदन ने बताया कि ATM में 4.63 लाख रुपए थे। इंडिया वन कंपनी
ATM
का देखरेख कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच में की जा रही है। रोड किनारे लगे इंडिया वन ATM मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि चोर ATM को गाड़ी में लेकर फरार हुए।

बता दें कि 2020 में सिमगा क्षेत्र के तिल्दा रोड स्थित SBI के ATM को काटकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा था। गैंग हरियाणा के मेवात का था। गैंग के सात सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े थे। आरोपी सिमगा में
ATM
से 5.2 लाख रुपए लेकर भाग निकले थे। इस दौरान पुलिस टीम को पता चला था कि उसी रात को तिल्दा शहर के भी दो ATM में लूट करने की कोशिश की गई थी। गैंग यूट्यूब और फिल्मों से ATM से पैसा चोरी करने का आइडिया लेकर हरियाणा से आए थे। बदमाश एक कंटेनर ट्रक में कार को लूट कर सिमगा और तिल्दा क्षेत्र में आए थे। तिल्दा शहर के बाहरी इलाके में रुककर ATM मशीनों की रेकी की थी। तिल्दा-नेवरा थाना इलाके में चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। शुक्रवार रात ATM मशीन को चोरों ने पार किया तो वहीं दो बाइक सवार एक ठेकेदार से 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। अचानक हुई दो बड़ी वारदातों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Next Story