छत्तीसगढ़

मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
3 July 2022 5:56 PM IST
मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के रामनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर तीन क्विंटल चावल और घरेलु सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सागर में रहने वाली सविता साहू गृहणी हैं। वे सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा रामनगर में मकान बनाकर रहती हैं। यहीं पर वे रोजी मजदूरी करती हैं। गांव में उनकी पैतृक जमीन हैं। 10 दिन पहले महिला खेती के काम से अपने बेटे अर्जुन को लेकर गांव चली गई थी। इस दौरान उनका बड़ा बेटा दीपक घर में था। दीपक मकान में ताला लगाकर अपनी मां के पास चला गया। महिला अपने बेटों के साथ घर लौटी। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरे में सामान बिखेर दिया था। कमरे में रखा टीवी, साउंड बाक्स, गैस सिलिंडर, तीन क्विंटल चावल व खाने-पीने के बर्तन गायब थे। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देकर चोरों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Next Story