छत्तीसगढ़

मंदिरों से मुकुट, दान पेटी और कई सामान ले उड़े चोर

Nilmani Pal
5 Jun 2022 5:09 PM IST
मंदिरों से मुकुट, दान पेटी और कई सामान ले उड़े चोर
x

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों ने एक साथ 6 मंदिरों में चोरी कर ली है। यहां से भगवान का मुकुट, दान पेटी और कई सामान चोर ले उड़े हैं। इस मामले का पता तब चल पाया है, जब सुबह अलग- अलग मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर के टिकरापारा इलाके में भगवान के छोटे-छोटे अलग मंदिर हैं। जहां लोग पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार रात को समय से सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया था। अगले दिन हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए मंदिर का पुजारी पहुंचा था। तब उसने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है। भगवान के पट को भी किसी ने खोल दिया था। भगवान का मुकुट गायब था। पूजा सामग्री और अन्य सामान भी अंदर नहीं थे। इस पर उसे शक हुआ कि यहां चोरी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

Next Story