छत्तीसगढ़

रायपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
19 Aug 2023 12:02 PM IST
रायपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
x
रायपुर: टिकरापारा में एक बार फिर सूने मकान में चोरी हो गई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोर ने रावतपुरा कालोनी फेस 2 निवासी मेघा चौबे के सूने मकान का ताला तोडकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी 5000 रू कुल कीमत 5 लाख रू को चोरी कर लिया। पुलिस ने अग्यात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
रायपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
राजधानी रायपुर में शुक्रवार की शाम एक स्कूटी में चार सवारी बैठी दिखी। ये युवक-युवतियां ट्रैफिक नियम के खिलाफ स्कूटी में बैठे थे। जिससे चालक हैंडल भी सही तरह से नहीं मोड़ पा रहा था जिसके कारण सामने चल रही गाड़ियों से टकराने की आशंका बनी हुई थी। युवाओं का ये ग्रुप नीले रंग की स्कूटी में सवार था। जिसमें एक युवक बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रहा था। इसके पीछे की सीट पर 2 युवतियां बैठी हुई थी। ये युवा जयस्तंभ चौक से लेकर NIT होते हुए आमानाका की ओर जाते दिखे। इसके बावजूद इन युवाओं को ऐसा करने से कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं दिखा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story