छत्तीसगढ़

शिक्षक के घर चोरों का धावा, 2 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े

Nil dhankar
27 March 2022 5:49 PM IST
शिक्षक के घर चोरों का धावा, 2 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े
x
छग

मुंगेली। मुंगेली जिले में एक टीचर के सूने मकान से चोरों ने 2.5 लाख रुपए की चोर कर ली। टीचर अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में रखे जेवर और कैश पार कर दिए हैं। टीचर की शिकायत पर अब पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

लोरमी के वार्ड क्रमांक 15 में सावत राम साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। सावत राम पेशे से शिक्षक हैं। घटना के एक दिन पहले ही सेवत राम परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बेलगहना किसी काम से गए थे। इसके बाद शनिवार रात को चोरों ने उनके घर से चोरी कर ली है। सेवत को इस बात की जानकारी तब लगी जब रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्हें सूचना दी गई थी। ताला टूटने की सूचना मिलते ही सेवत राम अपने घर पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने देखा का आलमारी का ताला टूटा हुआ है। घर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। आलमारी में रखे 2 लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए कैश गायब हैैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। खबर लगते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। अब पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।

Next Story