बैंक क्लर्क के मकान में चोरी, चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
![बैंक क्लर्क के मकान में चोरी, चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर बैंक क्लर्क के मकान में चोरी, चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/18/1594882-untitled-67-copy.webp)
बिलासपुर। तोरवा स्थित कोआपरेटिव बैंक में पदस्थ क्लर्क के सूने मकान का ग्रिल उखाड़कर चोरों ने नकदी रकम, चांदी के जेवर, कैमरे समेत अन्य सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तिफरा के यदुनंदन नगर सांई विहार कालोनी में रहने वाली खुश्ाबू शास्त्री तोरवा स्थित कोआपरेटिव बैंक में क्लर्क हैं। वे कालोनी में किराए के मकान मंे रहती हैं। उनका मायका भी कालोनी में ही है।
उनके पति शशांक शास्त्री कुछ दिन पहले घूमने के लिए गोवा गए हैं। इस बीच खुश्ाबू दिन में अपने घर की देखभाल कर रात में सोने के लिए कालोनी में ही अपने मायके चली जाती है। शनिवार की रात आठ बजे वे अपने घर में कामकाज कर अपने मायके चली गईं। रविवार की सुबह नौ बजे वे अपने घर का ताला खोलकर अंदर गईं। अंदर दरवाजे के पास खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ था। उन्होंने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। ग्रिल उखाड़कर मकान में घुसे चोरों ने कमरे का सामान बिखेर दिया था। आलमारी को खोलकर चोर 25 हजार स्र्पये नकद, महंगी घड़ियां, कैमरे, टीवी को पार कर दिया था। चोरों ने दो महंगे आइपेड को तोड़ दिया था। चोरी की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।