छत्तीसगढ़

मंदिर से शिवलिंग उठा ले गए चोर, चौंका देने वाली वारदात सामने आई

jantaserishta.com
14 April 2026 12:11 PM IST
मंदिर से शिवलिंग उठा ले गए चोर, चौंका देने वाली वारदात सामने आई
x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है. ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना हुई है. मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है. उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी थी. मामले में जांच हुई लेकिन चाेर काे पुलिस नही पकड़ पाई. कुछ दिनों बाद चोर द्वारा पश्चाताप करते हुए शिवलिंग काे खंडित कर मंदिर परिसर में ही वापस रख दिया गया था.
सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story