छत्तीसगढ़
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
5 Sept 2021 11:10 PM IST

x
Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के खांडा में तेंदूपत्ता मुंशी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पीतल, कांसे का बर्तन और कपड़े पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के खांड़ा निवासी वृंदा प्रसाद पाटनवार तेंदूपत्ता मुंशी का काम करते हैं। वे सरकंडा बंधवापारा में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, उनके खांड़ा स्थित मकान में महीने में एक बार आना-जाना करते हैं। 28 अगस्त को वे अपने घर को देखने गए थे। शाम तक वे वापस बंधवापारा लौट आए थे।
रविवार की सुबह 11 बजे वे अपने घर आए थे। इस दौरान उनके घर का ताला टूटा हुआ था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। वे पीछे के दरवाजे से घर के अंदर गए। अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखे कांसे की दो थाली, पीतल के बर्तन, कपड़े पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि पड़ोसियों को घटना की जानकारी नहीं थी। वहीं, चोरी की घटना का सही समय भी पुलिस को पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने पड़ोसियों से इस संबंध में पूछताछ की है। इसमें भी पुलिस को घटना के संबंध में पता नहीं चल पाया।
Next Story





