छत्तीसगढ़

ढाई लाख की जेवर चुरा ले गए चोर, पूजा करने गई थी महिला

Nil dhankar
29 May 2022 12:13 PM IST
ढाई लाख की जेवर चुरा ले गए चोर, पूजा करने गई थी महिला
x
छग

बिलासपुर। भागवत कथा की पूजा में शामिल होने गई महिला के मकान से चोर ने सोने के दस तोला जेवर पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। जेवर की कीमत दो लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के सामने पुष्पांजलि नगर के रहने वाली ज्योति पति जितेंद्र देवांगन(36) गृहणी हैं। उनके घर पर 25 से भागवत कथा चल रही है। इस दौरान भारी संख्या में रिश्तेदार कथा सुनने घर आए हुए हैं। ज्योति 27 मई को दोपहर 2.30 बजे ऊपर के कमरे की आलमारी में सोने का हार, कान की झुमका, मांघ टीका समेत दस तोला सोना को रखकर भागवत कथा में पूजा में शामिल होने नीचे चली गईं। पूजा समाप्त होने के बाद ज्योति अपने कमरे में पहुंचीं। उन्होंने आलमारी खोलकर देखा तो जेवर गायब थे। महिला ने अपने स्वजन व रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन किसी को जेवर के संबंध में जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story