तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर चोरी, सोने और चांदी ले उड़े चोर
बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक धमनी में रहने वाले कमलेश शर्मा सरगांव के तहसील कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर हैं। 20 जनवरी को उनकी सास का देहांत हो गया। इस पर वे मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ उसलापुर आ गए। बीच-बीच में वे अपने मकान की देखरेख के लिए आते थे। दो फरवरी को सामान लेकर अपने घर आए। इसके बाद वे लौट गए थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वे अपने घर आए। इस दौरान मेन गेट का ताला टूटा था। दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने अपने भतीजे योगेश से इस संबंध में पूछताछ की। उसने बताया कि गुस्र्वार की दोपहर तक मकान में ताला लगा था।
मकान के पीछे जाकर देखने पर दरवाजा खुला था। अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने बेडरूम में रखी आलमारी को तोड़कर छह तोला सोने के जेवर और दो किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। इसके अलावा चांदी के सिक्के, 10 हजार स्र्पये नकद और चेकबुक भी चोर ले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।