छत्तीसगढ़

अध्यक्ष के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर सहित 20 हजार नकदी ले उड़े चोर

Nil dhankar
12 Nov 2021 3:13 PM IST
अध्यक्ष के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर सहित 20 हजार नकदी ले उड़े चोर
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। महिला समूह की अध्यक्ष ने रकम जमा करने के लिए 20 हजार स्र्पये महिलाओं से लेकर अपने घर में रखे थे। रकम को वह आलमारी में रखकर रिश्तेदारी में चली गई। इसी बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और समूह के 20 हजार स्र्पये पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी क्षेत्र के पेंडारी में रहने वाली ज्योत्सना वस्त्रकार महिला समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं से लेकर बैंक में जमा करने के लिए 20 हजार रखे थे। महिला ने समूह के स्र्पयों को आलमारी में रखकर वे रिश्तेदारी में चली गईं। गुरुवार की सुबह 10 बजे उनके चाचा ससुर ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला है। इस पर महिला अपने पति राजू के साथ वापस लौटी।

मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमने में सामान बिखरा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी के लाकर से 20 हजार स्र्पये नकद, सोने चांदी के जेवर पार कर दिए थे। महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Next Story