कार कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के घर में चोरों ने दी दबिश, टीवी समेत जरुरी दस्तावेज पार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके से सूने मकान में चोरी करने की घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़ टीवी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेण्ड्स नगर मोवा निवासी रिकेश कुमार सिंह 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर पिता के साथ भागलपुर गया था।
ट्रेन से 6 जुलाई को रात 10 बजे भागलपुर से रायपुर आया तब घर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर एक नग एलईडी टीवी सोनी कंपनी का, मैट्रो फ्लश जैगुआर कंपनी का, अन्य सामान व जरूरी दस्तावेज किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





