छत्तीसगढ़

नेवी अधिकारी के घर चोरों ने बोला धावा, सोने की चेन और अंगूठी पार

Nilmani Pal
9 April 2024 4:10 AM GMT
नेवी अधिकारी के घर चोरों ने बोला धावा, सोने की चेन और अंगूठी पार
x
छग

दुर्ग। जिले में शनिवार को एक साथ 5 घरों के ताले टूटने के बाद रविवार को फिर 2 घर में लाखों रुपए चोरी हुई है। इसमें एक घर नेवी के अधिकारी और दूसरा रिटायर बीएसपी कर्मी का है। पुलिस अब तक एक भी मामले में आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

मानसरोवर कॉलोनी पद्मनाभपुर निवासी पायल पांडेय ने बताया कि उनके पति नीलेश पाण्डेय नेवी में अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में मुंबई में है। वो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। सभी लोग घर में ताला लगाकर 29 मार्च को सपरिवार अपने पैतृक गांव टिकरी बनारस उत्तर प्रदेश गए हुए थे।

जब रविवार सुबह 10.30 बजे हनौदा मानसरोवर कॉलोनी पहुंचे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से दो तोला सोने की चेन, 5 जोड़ी सोने के टाप्स, एक सोने की अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर गायब मिला। वहीं, भिलाई में तालपुरी कॉलोनी निवासी बीएसपी के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी महेंद्र कुमार के घर भी लाखों की चोरी हुई है। 6 अप्रैल शनिवार को घर में ताला लगाकर वो अपने परिवार के साथ रायपुर किसी निजी काम से गए थे। शाम 7.30 बजे पड़ोसी अनिल शर्मा ने फोन पर चोरी होने की जानकारी दी।

Next Story