छत्तीसगढ़

इंजीनियर के घर चोरों का धावा, सोने के गहने और नकदी ले गए चोर

Nil dhankar
29 Jan 2023 1:26 PM IST
इंजीनियर के घर चोरों का धावा, सोने के गहने और नकदी ले गए चोर
x
छग

कोरबा। जिले के शक्ति नगर में SECL के सब ऑर्डिनेट इंजीनियर विजय मिश्रा के घर लाखों की चोरी हो गई। सब ऑर्डिनेट इंजीनियर विजय मिश्रा गेवरा परियोजना में पदस्थ हैं। शुक्रवार रात अज्ञात आरोपियों ने सूने घर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

विजय मिश्रा ने बताया कि उनकी नाइट शिफ्ट चल रही है। बेटा और पत्नी 23 जनवरी से बैंगलुरू में हैं, जहां उनकी बेटी रहती है। रविवार को वे भी बेटी के घर बैंगलुरू जाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने पैकिंग भी कर ली थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वे अच्छे से दरवाजा बंद कर नाइट ड्यूटी पर चले गए। शनिवार सुबह 7 बजे जब वे काम से वापस लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जब वे अंदर गए, तब सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, 3 अलमारियां खुली हुई थीं।

मकान मालिक विजय ने बताया कि चोर सोने के गहने और नगद चुराकर ले गए हैं। वहीं चांदी की पायल और सिक्के को वहीं छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी को भी चोरों ने छोड़ दिया है, इसका मतलब है कि उन्हें सोने-चांदी के गहनों की परख थी। उन्होंने बताया कि 3 अलमारियों में सोने के गहने अलग-अलग डिब्बों में रखे हुए थे, इसलिए बैंगलुरू से आने के बाद पत्नी ही बता पाएगी कि कितना जेवर चोरी हुआ है, तभी कीमत का आकलन हो सकेगा। वहीं कितने नगद थे, वो भी पत्नी ही बता पाएगी। उन्होंने बताया कि पत्नी और बेटा बैंगलुरू से कोरबा आने के लिए निकल गए हैं।


Next Story