छत्तीसगढ़

डेंटल क्लीनिक में चोरों का धावा

Nilmani Pal
3 March 2024 6:22 AM GMT
डेंटल क्लीनिक में चोरों का धावा
x

रायपुर। शंकर नगर-कचना रोड स्थित डेंटल क्लीनिक में चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पुरोहित डेंटल क्लीनिक के संचालक भाविन पुरोहित ने बताया कि वे कल रात 9 बजे क्लीनिक बंद कर चला गया था। जब रविवार सुबह खोलने पहुंचे तो शटर खुला हुआ दिखा साथ ही अंदर रखे सामान टूटे-फुटे हालत में मिले। शटर के सामने का ग्लास डोर भी टूटा हुआ था। इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दांत डॉक्टर भाविन पुरोहित ने चोरी की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दे दी है।

बता दें कि पुरोहित डेंटल क्लीनिक B5 कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहा है। B5 कॉम्प्लेक्स के मालिक का कहना है कि इससे पहले भी यहां चोरी की वारदात हुई है। कई कीमती सामान अज्ञात चोर पार कर ले गए है। उन्होंने पुलिस से चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते कार्रवाई करने की मांग की है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।



Next Story