छत्तीसगढ़

हड़बड़ा गए चोर, जब वारदात के समय ATM में लगी आग

Nil dhankar
21 March 2022 5:37 PM IST
हड़बड़ा गए चोर, जब वारदात के समय ATM में लगी आग
x
छग

कांकेर। ATM से चोरी के प्रयासों के अनेक किस्से आपने पढ़े और सुने होंगे। लेकिन हम यहां आपको छत्तीसगढ़ के कांकेर में SBI के एक ATM से चोरी के प्रयास का अनूठा वाकया बताने जा रहे हें। यहां 'डेढ़ होशियार' चोरों ने गैस कटर से ही ATM का चैंबर काटने की प्लानिंग कर डाली। उन्होंने शायद यह सोचा नहीं होगा कि कटर से निकलने वाली चिंगारी उनकी उम्मीदों को जलाकर खाक कर देगी।

हुआ कुछ यूं कि पंखाजूर में सफेद कार में कुछ लोग रात करीब 3 बजे नगर पंचायत के पास लगे SBI के ATM पहुंचे। इस बूथ में दो ATM लगे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। चोरों ने बूथ के सामने ही अपनी गाड़ी खड़ी की और फिर शटर गिरा दिया। चोरों ने दोनों ATM का ऊपर का कवर हटा दिया। फिर गैस कटर से एक ATM को काटना शुरू किया। संभवत: गैस की चिंगारी अंदर चली गई और इसी दौरान ATM में आग लग गई। इसके चलते चोर हड़बड़ा गए। इससे पहले कि कुछ कर पाते, आग बढ़ी और उस ATM में रखे सारे रुपए जलकर खाक हो गए। इस दौरान ATM के आसपास रहने वालों ने शटर गिरने की आवाज सुनी तो वे भी बाहर आकर देखने लगे। इसकी भनक चोरों को लगी तो वे भी वहां से भाग निकले।


Next Story