छत्तीसगढ़

जमीन के दस्तावेज और एलईडी टीवी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
14 Feb 2022 3:12 PM IST
जमीन के दस्तावेज और एलईडी टीवी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के लारीपारा में चोरों ने दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर स्र्पये और जमीन के दस्तावेज पार कर दिए। इस दौरान महिला अपने काम पर गई हुई थीं। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर जानकारी दी। इस पर महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा में रहने वाली शकुंतला साहू(35) छेरकाबांधा के स्थित वेलकम डिस्टलरी में श्रमिक हैं। रविवार की सुबह आठ बजे वे अपनी ड्यूटी में चली गई थी। दोपहर 12:45 को उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने मकान का ताला टूटा देखा। उसने शकुंतला को इसकी जानकारी देकर चोरी की आशंका व्यक्त की। महिला अपने घर आईं। तब पता चला कि ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी को तोड़कर नकदी रकम, जमीन के दस्तावेज, एलईडी टीवी पार कर दिया था। महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

महिला सुबह घरेलु काम निपटाकर अपने काम पर गई थी। इस बीच मोहल्ले में कई लोग अपने घरों में थे। चोरों ने दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़ दिया। इसकी भनक पड़ोसियों को भी नहीं लगी। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। इसके बाद मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी महिला को दी। इस पर उसने पुलिस के पास शिकायत की है।

Next Story