छत्तीसगढ़

चोरी करने में नाकाम रहे चोर: देर रात उठ गया मकान मालिक, फिर जो हुआ

Nilmani Pal
24 Jun 2022 9:57 AM GMT
चोरी करने में नाकाम रहे चोर: देर रात उठ गया मकान मालिक, फिर जो हुआ
x

बिलासपुर। तिफरा के एक मकान में पांच चोर घुस गए। चोर अपने मंसूबे में कामयाब होते इससे पहले ही मकान मालिक की नींद खुल गई। उनकी नजर पड़ते ही चोर वहां से भाग निकले। भागते हुए चोरों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज सिरगिट्टी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। तिफरा में रहने वाले रवि सिंह निजी संस्थान में काम करते हैं। गुरुवार की रात वे अपनी ड्यूटी से लौटकर घर में आराम कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। रात तीन बजे उनकी नींद खुल गई। इस दौरान उनके कमरे के बाहर एक युवक सोफे पर बैठा था। इसे देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनते ही उनके साथी भी कमरे से निकलकर भागने लगे। एक-एक कर पांच युवक अलग-अलग कमरे से निकलकर भागने लगे। भाग रहे चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रवि ने घटना की जानकारी डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास में चोरों की तलाश की। उनके नहीं मिलने पर पुलिस की टीम वापस लौट गई। सुबह मकान मालिक ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकलवाया। इसमें भाग रहे चोरों की तस्वीर कैद थी। मकान मालिक ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। इसके आधार पर पुलिस की टीम चोरों की तलाश कर रही है।

Next Story