छत्तीसगढ़

चोरों को जान की परवाह नहीं, बिजली की हाईटेंशन टावर को बनाया निशाना

Nil dhankar
7 Oct 2022 3:12 PM IST
चोरों को जान की परवाह नहीं, बिजली की हाईटेंशन टावर को बनाया निशाना
x

मनेंद्रगढ़। चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश जाने वाली एक लाख 32 हजार केव्ही वोल्ट हाई टेंशन टावर को अपना निशाना बनाया. मनेन्द्रगढ़ के सिद्धबाबा पहाड़ के नीचे से गुजर रही लाइन के तीन टॉवरों को एक के बाद एक धरशाई कर दिया. टॉवरों के गिरने से शहर की बिजली गुल हो गई. आनन-फानन में विद्युत विभाग ने टीम के साथ मरम्मत कार्य शुरू कर व्यवस्था बनाने में जुटी है.

बता दें कि इससे पहले भी इसी प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकि है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story