छत्तीसगढ़

न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार को चोरों ने किया पार

Nilmani Pal
6 Oct 2021 11:40 AM IST
न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार को चोरों ने किया पार
x

DEMO PIC 

बिलासपुर। चोरो ने बिलासपुर जिला अदालत से महिला जज की कार पार कर दी। महिला जज ने इसकी एफआइआर सिविल लाईन थाने में दर्ज करवाई हैं। श्वेता श्रीवास्तव जिला अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर पदस्थ हैं। रोजाना वह अपने कार से कोर्ट आना जाना करती हैं। कल दोपहर को जब वह लंच के टाइम तकरीबन दो बजे कोर्ट से निकलीं तो अदालत परिसर में जजो के लिए बनी पार्किंग में खड़ी उनकी कार गायब थी। आस पास पूछताछ करने व काफी खोजबीन करने पर भी नही मिलने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में अपनी कार क्रमांक cg 09 j 5130 चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई।

Next Story