छत्तीसगढ़

चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
4 Aug 2025 1:40 PM IST
चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल
x
छत्तीसगढ़.
आरंग: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में चोरों ने बस स्टैंड के आसपास की 5 दुकानों पर धावा बोल दिया. 7 नकाबपोश चोरों ने देर रात पूरी वारदात को अंजाम दिया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 53 से लगे लखौली में चोरों ने रात लगभग 12.38 बजे रीवा रोड स्थित वीके सोनी ज्वेलर्स सहित 5 दुकानों में शटर के ताले तोड़कर बड़ी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामानों के आंकलन कर रही है. वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो की भी जांच जारी है.
चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें 7 नाकाबपोश चोर कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरों के पहनावे से आशंका जताई कि चोरी की वारदात में स्थानीय गिरोह शामिल हो सकते है. वहीं गांव में चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशत हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story