छत्तीसगढ़

रात के अंधेरे में पकड़े गए चोर, ग्रामीणों ने की जमकर कुटाई

Nil dhankar
22 Feb 2023 1:56 PM IST
रात के अंधेरे में पकड़े गए चोर, ग्रामीणों ने की जमकर कुटाई
x
छग

कोरबा। जिले में ग्रामीणों ने देर रात कबाड़ चोर गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथों पकड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर चोरों की पिटाई कर दी और सुबह होने पर उन्हें पुलिस के हवाले किया। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल का है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा में देर रात ग्रामीणों ने चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर उनकी पिटाई की। सुबह होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी और चोरों को उनके हवाले कर दिया। चोरों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बोलेरो पिकअप और स्कार्पियो के अलावा गैस कटर, सिलेंडर और पांच नग लोहे का खंभा जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने ये सब लैंको रिवर इंटेक कुदुरमाल से चुराया था। पूछताछ और जांच के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। फिर वैधानिक कारवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।

Next Story