छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में चोरों का धावा, 15 इंडस्ट्रियल मोटर ले उड़े चोर

Nil dhankar
2 April 2022 10:46 AM IST
फैक्ट्री में चोरों का धावा, 15 इंडस्ट्रियल मोटर ले उड़े चोर
x
छग

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश पांडेय हनुमंत एलाज फैक्ट्री में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत बताया कि फैक्ट्री के 15 इंडस्ट्रियल मोटर को स्टोर में रखा गया था। बुधवार की रात वे अपने घर चले गए।

सुबह वे फैक्ट्री में आए। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बाउंड्री के पीछे दीवार में छेदकर घुसे चोरों ने स्टोर से मोटर पार कर दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।


Next Story