छत्तीसगढ़

महिला पुलिस अधिकारी के घर चोरों का धावा, जेवरात और नगदी उड़ाए

Nilmani Pal
10 Jun 2023 10:55 AM GMT
महिला पुलिस अधिकारी के घर चोरों का धावा, जेवरात और नगदी उड़ाए
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस अधिकारियों के घर तक सुरक्षित नहीं है। पुलिस विभाग रायपुर में पदस्थ एएसआई प्रीति जायसवाल के दुर्ग स्थित घर में चोरों ने लाखों की चोरी की है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें कुछ संदिग्ध एएसआई के घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति जायसवाल पूर्व में सीआईडी में पदस्थ थी। वर्तमान में वो रायपुर में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। उसका घर सूर्य नगर सिकोला भाठा दुर्ग में है। वो रोजाना यहां से रायपुर अप डाउन करती है। प्रीति जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वो बीते 7 जून को रायपुर ड्यूटी के लिए गई थी। ड्यूटी से रात 8 बजे वापस लौटी तो देखा कि उसके घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ है। मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। प्रीति ने जब घर का सामान चेक किया तो आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब थी। मोहन नगर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक चोरी घर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई है।


Next Story