छत्तीसगढ़

लेक्चरर के यहां चोरों का धावा, एक लाख की हुई चोरी

Nilmani Pal
19 May 2023 4:18 AM GMT
लेक्चरर के यहां चोरों का धावा, एक लाख की हुई चोरी
x
छग

राजनांदगांव. शहर के रामकृष्ण नगर में व्याख्याता के सूने मकान से एक लाख की चोरी कर ली गई। इसमें 35 हजार रुपए नकद भी शामिल हैं। परिवार तीर्थयात्रा के लिए केदारनाथ गया हुआ था। व्याख्याता सुनील भागवत बुधवार को तीर्थयात्रा से लौटे। उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, भीतर देखने पर सामान बिखरे पड़े हुए थे।

वहीं आलमारी में रखी सोने-चांदी की पुरानी ज्वेलरी सहित 35 हजार रुपए नकद को अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। चोरी की कुल रकम 1 लाख रुपए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story