छत्तीसगढ़
चोर का पता चला: मोबाइल भी मिले, पर नहीं हुई FIR, पुलिस पर पीड़ित ने उठाए सवाल
jantaserishta.com
21 Jun 2026 6:12 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी मामले में पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस में शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगा है. इस मामले में चोरी हुए दोनों मोबाइल आरोपी के घर से बरामद हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजय कुमार सूर्यवंशी 13 जून को अपने रिश्तेदार के घर सीपत क्षेत्र गए थे. रात में उन्होंने अपने कमरे में टीवी टेबल पर वीवो और सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन रखे थे. अगले दिन सुबह दोनों मोबाइल फोन गायब मिले. काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने 14 जून को सीपत थाने पहुंचे. आरोप है कि वह थाना में चोरी का आवेदन देने पहुंचे थे, लेकिन दबाव के बाद गुम होने की रिपोर्ट दी गई.
CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस हुई और उसमें नए सिम कार्ड सक्रिय होने की जानकारी सामने आई. अजय सूर्यवंशी का कहना है कि उन्होंने यह जानकारी सीपत पुलिस को उपलब्ध कराई, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की.
बताया जा रहा है कि 18 जून को पुलिस संबंधित व्यक्ति के घर पहुंची थी. वहीं 20 जून को दोनों मोबाइल फोन थाने में जमा करा दिए गए. पुलिस ने बाद में व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से पीड़ित को मोबाइल बरामद होने की जानकारी दी. हालांकि, एक मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने की बात भी कही गई.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि चोरी हुए मोबाइल मिलने और आरोपी की जानकारी पता चलने के बावजूद चोरी का मामला दर्ज नहीं किया गया. न ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई. इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





