छत्तीसगढ़

पावर प्लांट में चोर की मौत, वारदात को अंजाम देते वक्त आया करंट की चपेट में

Nilmani Pal
19 May 2025 2:55 PM IST
पावर प्लांट में चोर की मौत, वारदात को अंजाम देते वक्त आया करंट की चपेट में
x
छग

कोरबा। जिले में पावर प्लांट में चोरी का प्रयास करते समय एक नाबालिग की मौत हो गई। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग स्थित पावर प्लांट में सोमवार को चिंतामणि बिंझवार (15) अपने दोस्तों के साथ प्लांट की दीवार से कूदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।

तभी दीवार पर चढ़ते समय वह 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह लगभग 15 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों के मुताबिक, चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह वह खेलने के बहाने घर से निकला था।

Next Story
null