छत्तीसगढ़

GPS लोकेशन से पकड़ा गया चोर, पुलिस ने 2 घंटे में बरामद किया 50 लाख का ट्रक

jantaserishta.com
15 Aug 2026 12:54 PM IST
GPS लोकेशन से पकड़ा गया चोर, पुलिस ने 2 घंटे में बरामद किया 50 लाख का ट्रक
x
रायपुर: पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई कि वह 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए ट्रक को खड़ा कर कुछ समय के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। चोरी गए ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख बताई गई। जिस पर थाना आमानाका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा बिना विलंब तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक का लगातार पीछा किया तथा संभावित मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप महज 2 घंटे के भीतर चोरी गए 16 चक्का ट्रक को बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तत्परता से लगभग ₹50 लाख कीमत के चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story