छत्तीसगढ़

CCTV कैमरा से पकड़ा गया चोर

Nilmani Pal
3 Dec 2022 11:11 AM IST
CCTV कैमरा से पकड़ा गया चोर
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी को रिपोर्ट के 03 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा है. पुलिस को बलौदाबाजार शहर में स्थापित सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत लगे CCTV कैमरा से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी मनहरे पिता मन्नू लाल मनहरे 28 साल निवासी इंदिरा कालोनी बताया।

कल चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद लिमि. के आरोपी डायरेक्टर शशांक बी भास्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी डायरेक्टर शशांक बी भापकर की गिरफ्तारी पुणे महाराष्ट्र से हुई है. आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम द्वारा लगातार 8 दिनों तक पुणे महाराष्ट्र मे कैम्प लगाया था. डायरेक्टर द्वारा विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर राशि जमा कराया गया था. शिकायत पर चौकी लवन में चिटफंड कंपनी के विरुद्ध ₹6,75,058 का एफआईआर दर्ज किया गया था. आरोपी ने अपना नाम शशांक बी. भापकर पिता बाला साहेब बी भापकर उम्र 33 वर्ष निवासी सुकवानी उद्यान इतवारी लिंक रोड चिन्चवुड जिला पुणे महाराष्ट्र बताया।

Next Story