छत्तीसगढ़
कांग्रेस कार्यकर्ता के वेश में पहुंचे चोर गिरफ्तार, सम्मेलन स्थल में पुलिस ने दबोचा
Nil dhankar
2 Jun 2023 3:56 PM IST

x
छग
जगदलपुर। बस्तर में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया है, जहां तकरीबन 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पर्स चोरी हो गया. इन पर्सों में करीब 16 हजार रुपए थे. कांकेर के एक कार्यकर्ता का 5 हजार रुपए चोरी हुआ है.
इस घटना के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एक पाकिट मार को पकड़ा. पुलिस पाकिट मार को कोतवाली थाना ले गई. आपको बता दें कि संभागीय सम्मेलन में लंच के समय जब कार्यकर्ता खाने की लाइन में थे तभी शातिर चोर ने पॉकेट मारकर रफ्फू चक्कर हो गया. एक पाकिट मार को पुलिस ने पकड़ा. सम्मेलन में और चोरों की होने की बात कही जा रही है. पुलिस चोरों की तलाश कर रही.
Next Story





