छत्तीसगढ़

गला दबाया और 8 लोगों ने पीटा, बेजा कब्जा को लेकर जमकर कटा बवाल

Nil dhankar
20 Sept 2023 1:40 PM IST
गला दबाया और 8 लोगों ने पीटा, बेजा कब्जा को लेकर जमकर कटा बवाल
x
छग

कोरबा। जिले में बेजा कब्जा को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि, दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है. मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं.

बता दें कि, सड़क किनारे बेजा कब्जा को लेकर फावड़ा, बेल्ट, लात-मुक्के और डंडे से दो पक्ष ने एक दूसरे पर हमला किया. पूरी घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुआभठ्ठा बुधवारी मुख्य मार्ग की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बेजा कब्जा हटाने पार्षद ने पहले ही नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत की थी. वहीं बेजा कब्जा पर कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम पर भी सवाल उठ रहे हैं. मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांचकर रही है.

Next Story