छत्तीसगढ़
नदी किनारे मना रहे थे पिकनिक, बांध से पानी छोड़ने पर बहा युवक
Nil dhankar
21 April 2024 12:00 PM IST

x
छग
कोरबा। बांगो बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से डुबान के कोड़ा नदी में पिकनिक मनाने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस युवक की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी 26 वर्षीय विपिन दुबे अपनी छोटी बहन समेत पांच लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोड़ा नदी पहुंचे हुए थे.
इस दौरान बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से विपिन दुबे और उनके दोस्त बहने लगे. दोस्त को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन विपिन पानी के तेज बह गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.
Next Story





