छत्तीसगढ़

8 साल के मासूम से करने वाले थे रेप, रिश्तेदारों को देख भागे आरोपी

Shantanu Roy
16 March 2024 11:35 AM GMT
8 साल के मासूम से करने वाले थे रेप, रिश्तेदारों को देख भागे आरोपी
x
छग
कोरबा। कोरबा में घर के सामने खेल रही 8 साल की बच्ची को तीन बदमाश बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। वे बच्ची के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देते, इससे पहले काम कर घर लौट रहे रिश्तेदार ने देख लिया। उस पर नजर पड़ते ही युवक मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला परिवार रोजी मजदूरी करते हैं। हर दिन की तरह परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। घर में आठ साल की बच्ची कुछ परिजनों के साथ थी। वह शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे घर के सामने खेल रही थी। जब परिजन काम कर घर लौटे तो बच्ची गायब मिली।
बच्ची के घंटों बाद भी घर नही लौटने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद बच्ची घर लौटी। उसके हाथ में दो सौ का नोट था। वह बुरी तरह घबराई हुई थी। उसके साथ पहुंचे रिश्तेदार ने परिजनों को पूरी कहानी बताई। दरअसल, घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक अपने दो साथी के साथ मौके पर पहुंचा। वह बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने बच्ची को दो सौ के नोट भी दिए। वे बांस बाड़ी के भीतर पहुंचे थे। इसी दौरान काम से लौट रहे रिश्तेदार की नजर उन पर पड़ गई। उसे देखते ही युवक मौके से भाग निकले।
Next Story