छत्तीसगढ़

लिफ्ट लेकर चौकीदार की हत्या कर दी

jantaserishta.com
3 Aug 2026 1:35 PM IST
लिफ्ट लेकर चौकीदार की हत्या कर दी
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर चाम्पा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था। रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की।
राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story