छत्तीसगढ़
खुद के पास नहीं था धान, बाजार से खरीद कर खपाने का प्रयास, टीम ने जब्त किए 80 क्विंटल धान
Shantanu Roy
20 Jan 2025 10:49 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ आज भी तगड़ी कार्रवाई की गई। एक किसान के पास बेचने के लिए धान शेष नहीं था। उन्होंने बाजार से धान खरीदकर केंद्र में बेचने पहुंचा था। संयुक्त टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। किसान का 80 क्विंटल धान बरामद कर लिया गया। इस प्रकार धान नहीं होने के बावजूद ज्यादा पैमाने का टोकन कटाने वाले 10 किसानों का 876 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर ने आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी का भौतिक सत्यापन नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषक के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत धान कम पाये जाने पर 1.580 हेक्टेयर (81 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कृषक की सहमति से कराया गया। इसी प्रकार तहसील सकरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र घुरू में तहसीलदार सकरी जॉच हेतु उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित कृषक राधेश्याम शर्मा के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 135 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषक की सहमति कराया गया।
तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सह सेवा सहकारी समिति जोधरा में नायब तहसीलदार द्वारा उपस्थित होकर जाँच किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत कुल 07 कृषकों से 359.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सरवानी का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया। आज दिनांक हेतु जारी टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया एवं लगभग 300 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषकों द्वारा किया गया। विकासखण्ड तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र टांडा के कृषक कृष्णादेवी गुप्ता / हरिश्चंद निवासी कोटा के द्वारा 80 क्विंटल धान कोटा से खरीदकर कर लाया जाना पाया गया। अतः उपरोक्तानुसार धान को जप्त किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





