छत्तीसगढ़

दिल्ली से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ पहुंचा ये श्रद्धालु

Nil dhankar
29 Sept 2022 1:04 PM IST
दिल्ली से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ पहुंचा ये श्रद्धालु
x

बलरामपुर। भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए दिल्ली से पैदल निकला शख्स आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पहुंचा। यह व्यक्ति अब तक 4000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा कर चुका है। भोलेनाथ के इस भक्त ने अब तक 9 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिए हैं और अब बाकी बचे 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु पैदल यात्रा जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोलेनाथ के भक्त का नाम इंदर चौहान है और लगभग 9 महीने पहले वह दिल्ली से पदयात्रा पर निकला है। लगातार पैदल चलकर उन्होंने अभी तक उज्जैन के महाकालेश्वर, गुजरात के सोमनाथ नासिक आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु समेत 9 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं और उनकी यह पैदल यात्रा अनवरत जारी है।

इंदर चौहान झारखंड के देवघर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में वे बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग के पैदल यात्रा कर दर्शन करने का संकल्प लिया है और वे लगातार पैदल चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में लोग उनको भोजन करवाते हैं और उनके आराम करने की व्यवस्था भी करवाते हैं।


Next Story