कृषि संबंधी विषयों पर समसामयिक चर्चा हेतु हर महीने होंगी कार्यशालाएं, कृषि उत्पादन आयुक्त ने कृषि एवं संबद्ध विभागों को दिए निर्देश

रायपुर: कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में लगातार हो रहे नवाचार एवं अनुसंधान के साथ-साथ इससे सबंधित समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा-परिचर्चा के बारे में मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों को जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं कृषि अनुसंधान केन्द्रों में कार्यशालाओं के आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कामधेनु विश्वविद्यालय सहित कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन विभाग, अनुसंधान सेवाएं एवं विस्तार सेवाएं के संचालकों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि उन्नत कृषि तकनीकों से जिला एवं मैदानी अमले को जानकारी देने, इनका प्रचार-प्रसार, कृषकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूर्व में विश्व बैंक प्रायोजित लैब-टू-लैण्ड कार्यक्रम संचालित था, किंतु परियोजना के बंद होने के कारण इन कार्यक्रमों का आयोजन रूक गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





