छत्तीसगढ़

ट्रेन में रायपुर से जबलपुर जाने होगी परेशानी, जानिए वजह

Nil dhankar
15 Feb 2025 8:36 AM IST
ट्रेन में रायपुर से जबलपुर जाने होगी परेशानी, जानिए वजह
x

रायपुर। राजधानी के लोगों को जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं मिलेगी। जबलपुर-गोंदिया वंदे भारत का रुट शुरू होने के पहले ही बदल दिया गया है। पहले ये ट्रेन रायपुर से होकर चलाने की घोषणा की गई थी। इसका रुट भी तय कर दिया गया था। अब अचानक नए रुट की घोषणा कर दी गई है। नए रुट में वंदे भारत रायपुर से नहीं गुजरेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को जबलपुर के लिए नई ट्रेन मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। रायपुर से अभी जबलपुर के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है। एकमात्र ट्रेन होने के कारण इसमें हमेशा सीटें फुल रहती हैं।

हालांकि अमरकंटक एक्सप्रेस रोज रायपुर से छूटती है, लेकिन इसमें स्लीपर और थर्ड एसी की सीटें एक-एक हफ्ते पहले बुक करवाने के बाद ही मिलती है। इमरजेंसी में जबलपुर जाने पर यात्रियों को तत्काल कोटे का टिकट भी मुश्किल से मिल पाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों की ये दिक्कत दूर हो जाती।

यात्रियों की मांग को देखते हुए ही रेलवे ने जब जबलपुर गोंदिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की तब इसका रुट रायपुर से तय किया था। अब इसे जबलपुर से गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पश्चिम मध्य ने बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हो। वंदे भारत जबलपुर से चांदा फोर्ट की दूरी 476 किमी है। वंदे भारत केवल 8.35 घंटे में ये दूरी तय करेगी।

Next Story