
x
छग
महासमुंद। पुरे प्रदेश में 17 को गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी गौठानों में शनिवार को प्रातः 11.00 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों तथा वन क्षेत्रों में भी तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें शासन के 04 वर्षो के उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार दोपहर 3.00 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दी जायेगी।
Next Story