छत्तीसगढ़

लालपुर समेत 30 टंकियों से आज नहीं होगी पानी सप्लाई

Nilmani Pal
6 March 2024 1:15 AM GMT
लालपुर समेत 30 टंकियों से आज नहीं होगी पानी सप्लाई
x

रायपुर। राजधानी वासियों को आज 6 मार्च को भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। शाम शहर की 30 टंकियों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे में जनता को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, खारुन किनारे संपवेल में मरम्मत कार्य के कारण राजधानी की 30 टंकियों में 14 घंटों के लिए जलापूर्ति प्रभावित होगी। इस मरम्मत कार्य के चलते शहर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्से में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।

बता दें कि, राजधानी रायपुर के लालपुर, भटगांव, चांगोराभाटा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाटा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोंगाओ, मठपुडैना, अमलीडीह, अवंती विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भानपुरी, नया रायपुर, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार और देवेंद्र नगर इलाके की टंकियां प्रभावित होंगी।

Next Story