छत्तीसगढ़

धान के दाम में बढ़ोतरी होगी, किसानों के लिए आई खबर

Nil dhankar
6 Sept 2023 4:00 PM IST
धान के दाम में बढ़ोतरी होगी, किसानों के लिए आई खबर
x

रायपुर। साल 2023 छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही अहम है। क्योंकि इसी साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव में बहुमत बनाने के लिए जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 36 सौ रुपए मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अगले सरकार के कार्यकाल तक किसानों को धान का दाम 36 सौ रुपए मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा दाम छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है। क्योंकि सरकार किसान बनाएंगे और 75 पार की सरकार होगी, तो किसानों को बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ में होने वाला है।

Next Story