छत्तीसगढ़
गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच : Home minister Vijay Sharma
Nil dhankar
10 Jun 2024 1:18 PM IST

x
रायपुर raipur news। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम Giraudpuri Dham के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ Jaitkhambh में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा Home Minister Vijay Sharma ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।
उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
Next Story





